Bikaner News बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में युवकों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पति और देवर मजदूरी के लिए बाहर गए थे। 1 जून की रात वह अपनी देवरानी और छोटे बच्चों के साथ घर में थी लगभग रात 10:00 बजे नरपत ,शांतिलाल और सुखराम नशे में धुत होकर गाड़ी से आए थे और जबरन घर में घुस आए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे।
शोर मचाया तो उनकी सास मौके पर पहुंची आरोपियों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया और गालियां दी और धमकी दी की अगर पुलिस में शिकायत कर दी तो जान से मार देंगे।
आरोपी रात भर घर के बाहर चक्कर लगाते रहे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डरी सहमी महिलाओं ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।