Bikaner News: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में मौसम में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में कमी देखने को मिली थी। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है, और आज से गर्मी में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, शनिवार को अधिकतर शहरों में तापमान 40 डिग्री के पर रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।
पिछले कुछ दिनों बाद जैसलमेर और बीकानेर में पारा कल शनिवार को 45 डिग्री के पार रहा आज रविवार को भी तापमान 46 डिग्री के आसपास है। राजस्थान के कई शहरों में लू हालात बने हुए हैं। दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज रविवार से हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बीकानेर और जैसलमेर का रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 दिन में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ेगा।
हीट वेव का येलो अलर्ट
राजस्थान मौसम केंद्र जयपुर अनुसार मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होनी की संभावना बताई है। प्रदेश में 10 जून तक हिट वेव चलने और तेज गर्मी पडने का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में 14 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक या उससे ऊपर जा सकता है।