श्री डूंगरगढ़ में खुलेगा वेद विद्यालय इसी सत्र 2025-26 से शुरू होंगे प्रवेश

bikaner news

Bikaner News राज्य सरकार के बजट वर्ष 2024-25 की घोषणा के अनुसार प्रत्येक संभाग में एक आदर्श आवासीय वेद विद्यालय स्थापित किया जाना है। इसी संदर्भ में बीकानेर संभाग के श्री डूंगरगढ़ में संभाग का पहला वेद विद्यालय खोला जाएगा। श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि विभाग के निर्देश अनुसार जब तक वेद विद्यालय का भवन निर्माण नहीं हो जाता तब तक वेद विद्यालय का संचालन अस्थाई रूप से किया जाएगा।

शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2025 से शुरू किया जाएगा फिलहाल स्थाई रूप से इस सत्र में विद्यालय का संचालन होगा। सारस्वत में बताया की यह वेद विद्यालय वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने और भारतीय संस्कृति के मूल्य के संरक्षण और विद्यार्थियों में संस्कारों का निर्माण करेगा।

Scroll to Top